
कातिल आफताब ने तालाब में फेंका था श्रद्धा का सिर! दिल्ली पुलिस खाली कराने में जुटी
AajTak
आफताब ने पुलिस के सामने ये तो मान लिया है कि उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए हैं. लेकिन जिन सवालों के ईर्द-गिर्द पुलिस भटक रही है, वो ये कि उन टुकड़ों को आफताब ने कहां ठिकाने लगाया. किस जगह श्रद्धा का सिर फेंका और कहां उसके कपड़े फेंके.
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस की जांच का दायरा फैलता जा रहा है. इस हत्याकांड का सबसे बड़ा राजदार चुप है... खामोश है. क्योंकि वो राजदार ही गुनहगार है. आफताब के गुनाहों का कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए पुलिस की टीमें लगातार पड़ताल में जुटी हैं. रविवार को दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली कराने में लगी है. दरअसल, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि आरोपी ने छतरपुर एनक्लेव स्थित इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका था. जिसे खाली करने और श्रद्धा के सिर की तलाश में कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी है.
यूं तो आफताब ने पुलिस के सामने ये तो मान लिया है कि उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए, उन्हें अपने फ्लैट में फ्रीज में रखा और कई दिनों तक उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा. लेकिन जिन सवालों के ईर्द-गिर्द पुलिस भटक रही है, वो ये कि उन टुकड़ों को आफताब ने कहां ठिकाने लगाया. कहां श्रद्धा का सिर फेंका और कहां उसके कपड़े फेंके. कहां वो हथियार फेंका, जिससे उसने श्रद्धा को बेरहमी से मार डाला. इन सबूतों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस कई राज्यों में खाक छान रही है.
दिल्ली पुलिस को जंगलों से अलग-अलग किस्म की हड्डियों के 17 टुकड़े मिल चुके हैं. जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनको देखकर आसानी से पहचाना जा सकता है कि ये इंसान की हैं. हालांकि इन हड्डियों को श्रद्धा की हड्डियां साबित करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है. इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है. फोरेंसिक टीम के मुताबिक इन हड्डियों में एक फेमर बोन है, यानी वो हड्डी जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में जांघ की हड्डी या थाई बोन कहते हैं.
इसी तरह पुलिस और एक्सपर्ट्स को जंगल से रेडियस उलना, पाटेला और ऐसी कई और हड्डियां मिली हैं. रेडियस उलना यानी कलाई और कोहनी के बीच की हड्डी, इंसान की ये हड्डी काफी मजबूत होती है. पटेला असल में घुटने की हड्डी होती है, जिसे नी-कैप भी कहते हैं. खास बात ये भी है कि इन हड्डियों पर तेजधार हथियार से काटे जाने के भी निशान मिले हैं.
5 राज्यों तक पहुंचा जांच का दायरा
श्रद्धा मर्डर केस की जांच का दायरा 5 राज्यों तक जा पहुंचा है. दिल्ली में श्रद्धा का मर्डर हुआ था. मुंबई में दोनों की दोस्ती परवान पर चढ़ी थी. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मामले की जांच पड़ताल चल रही है. अब सबूतों की तलाश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी हो रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. श्रद्धा मर्डर केस का हिमाचल से बड़ा कनेक्शन है. लिहाजा पुलिस आफताब को वहां ले जाकर जांच की तैयारी में है. पुलिस वहां क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है. मई में श्रद्धा का मर्डर हुआ था और आफताब श्रद्धा के साथ 6 अप्रैल को कुल्लू में थी. वहां दोनों मणिकरण के तोष गांव में रूके थे. वहीं हिमाचल दौरे पर ही आफताब को बद्री नाम का एक शख्स भी मिला था, जिसने दिल्ली के महरौली में रूकने में मदद की. वो भी पुलिस के रडार पर है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








