
'काजू कतली भजिया' देखकर जनता हुई बेचैन, कहा- मिलनी चाहिए इस गुनाह की सजा
AajTak
एक अजीबोगरीब फ्यूज़न स्नैक 'काजू कतली भजिया' ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. वायरल वीडियो में काजू कतली के साथ किये गए इस प्रयोग पर लोग हैरान हैं और एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सोशल मीडिया के इस दौर में जब हर दूसरी चीज को वायरल करने के लिए दिमाग लगाया जा रहा हो, खाना पीछे क्यों रहे. क्रिएटिविटी का लबादा ओढ़कर फूड आउटलेट्स रोज नए नए प्रयोग कर रहे हैं. उसे फ्यूजन का नाम दिया जा रहा है और ग्राहकों के सामने परोसा जा रहा हैं.
क्योंकि खाने के साथ किया जा रहा ये प्रयोग उस व्यक्ति को, जिसने उसे बनाया होता है रातों रात ही सोशल मीडिया सेंसेशन बना देता है. इसलिए फ्यूजन अब सिर्फ बाजार में मौजूद फूड आउटलेट्स तक सीमित नहीं है. इसे हम अपने आस पास मौजूद किचन में भी देख सकते हैं.
नवीनतम फ्यूजन स्नैक 'काजू कतली भजिया' एक इसी तरह का फ्यूजन है. जो एक बार फिर अपनी तरफ पूरे सोशल मीडिया का ध्यान खींचता हुआ नजर आ रहा है. इस 'अनूठे' व्यंजन को पकाती एक महिला के वीडियो पर अविश्वास से लेकर पूरी तरह से अस्वीकृति तक, एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
'काजू कतली भजिया फ्राई होते देख पुनः इस बात की पुष्टि हो गई है कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां पाक प्रयोगों की कोई सीमा नहीं है.
अंबानी का सस्ता इंटरनेट पता नही क्या क्या दिखायेगा !! 🤷🏽♂️😭 pic.twitter.com/FEL5m5QAr7
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में महिला काजू कतली के हर टुकड़े को ध्यान से चुनकर उसे बेसन और मसालों के नमकीन घोल में लपेटती और फिर गर्म तेल में तलती नजर आ रही है. लोग इस फ्यूजन को देखकर हैरान हैं और कहा यही जा रहा है कि आखिर काजू कतली जैसी उम्दा चीज के साथ ये घिनौना मजाक हुआ तो किसलिए?

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












