
कांच का टुकड़ा उठाया और कर दिया हमला... गलती से लग गया महिला का छाता तो बौखलाया शख्स
AajTak
मुंबई में एक महिला पर कांच के टुकड़े से हमला करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. महिला के हाथ में रखा छाता गलती से आरोपी सचिन भगवान अवसरमोल को लग गया. जिससे वह बौखला गया और उसने हमला कर दिया.
मामूली बात पर जानलेवा हमले या हत्या जैसी चीजें आम होती जा रही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है. यहां एक शख्स को एक महिला पर कांच के टुकड़े से हमला करने का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक महिला पर कांच के टुकड़े से हमला करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि घटना वर्ली इलाके के जेके कपूर चौक पर हुई.
उन्होंने बताया कि महिला अनीता बालू पाटकर पैदल जा रही थी, तभी उसके हाथ में रखा छाता गलती से आरोपी सचिन भगवान अवसरमोल को लग गया. गुस्से में आकर अवसरमोल ने कथित तौर पर कांच का टुकड़ा उठाया और पाटकर के हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे केईएम अस्पताल में भर्ती कराया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे वर्ली से गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. कुछ दिन पहले मुंबई के बोरीवली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक मामूली झगड़े के बाद एक शख्स ने महिला के घर में आग लगा दी. यह घटना 31 मार्च की रात करीब 11 बजे बोरीवली पश्चिम के भीम नगर गली नंबर 5 में हुई. जानकारी के मुताबिक, विशाल उधमले नाम का युवक गली में बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठा था, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही थी. लक्ष्मी बॉन्तला नाम की महिला ने उसे कुर्सी हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई.
इससे गुस्साए विशाल ने 1 अप्रैल को रात 2:30 बजे पेट्रोल लाकर लक्ष्मी के घर पर छिड़का और आग लगा दी. गनीमत यह रही कि घटना के समय लक्ष्मी घर के अंदर नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें विशाल को घर जलाते हुए साफ देखा जा गया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







