
कांग्रेस MLA KR Ramesh के 'शर्मनाक बोल', इन महिला सांसदों ने जताया ऐतराज
AajTak
कर्नाटक के कांग्रेसी विधायक रमेश कुमार की जुबान रेप और महिलाओं को लेकर बेलगाम हो गई. जुबान से बोल निकले तो बैंगलुरु से दिल्ली तक कांग्रेस के लिए चेहरा छिपाने की नौबत आ गई. संसद में स्मृति इरानी ने सम्मान का पाठ पढाया तो बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस करके काग्रेस से विधायक को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की. कांग्रेस विधायक ने ये शर्मनाक टिप्पणी लोकतंत्र के उस मंदिर यानी विधानसभा में की जिस पर हर नागरिक की गरिमा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है. देखें वीडियो

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











