
'कांग्रेस से गठबंधन बेमेल और स्वार्थी...', हरियाणा में अलायंस का AAP नेता सोमनाथ भारती ने खुलकर किया विरोध
AajTak
आप विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर है. गठबंधन को लेकर कई दौर की मीटिंग हो चुकी है. लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी है. दोनों पार्टियों के कई नेता इस गठबंधन को लेकर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच आप विधायक सोमनाथ भारती ने भी हरियाणा में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन की खबरों पर नाराजगी जाहिर की है.
क्या बोले सोमनाथ भारती आप विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं. भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस नेताओं द्वारा AAP उम्मीदवारों के लिए कोई प्रचार नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने BJP को मदद की और जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और AAP नेता जेल गए वो कांग्रेस नेता अजय माकन की साजिश थी.
अकेले चुनाव लड़ने की मांग सोमनाथ भारती ने आप पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि हरियाणा और दिल्ली में सभी सीटों पर उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए.सोमनाथ भारती ने कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन होने से पहले आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने लोकसभा चुनाव में तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए, AAP के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. लेकिन AAP उम्मीदवारों खासकर मुझे दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं द्वारा बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया गया.
यह भी पढ़ें: हरियाणाः लोकसभा चुनाव में 5 सीटें क्यों हार गई बीजेपी? CM सैनी ने बताई वजह
'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नहीं दिया साथ' सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर लीडर अजय माकन ने चुनाव के दौरान मिलने से भी इनकार कर दिया था. जितेन्द्र कोचर (मालवीय नगर में) जैसे स्थानीय नेताओं ने इस गठबंधन के खिलाफ काम किया और कथित तौर पर पैसे के लिए भाजपा के सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के समर्थक इस तरह के बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं और आम आदमी पार्टी को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए.
बीजेपी पर क्या बोले भारती आप विधायक ने बीजेपी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हरियाणा बीजेपी संकट से जूझ रही है. कांग्रेस में भी बड़े पैमाने पर अंदरूनी झगड़े हैं. वहीं, हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है, ऐसे में आम आदमी पार्टी को हरियाणा में पहली गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी सरकार देने के लिए अपने दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस काल्पनिक शराब घोटाले ने भाजपा को हमारे नेताओं को महीनों और सालों तक गिरफ्तार करने का कारण दिया, उसकी साजिश अजय माकन ने रची और उसे सख्ती से आगे बढ़ाया. जब आम आदमी पार्टी को हराने की बात आती है, तो भाजपा और कांग्रेस दोनों खुले तौर पर या चुपके से एक साथ काम करते हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








