
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के करीबी को CBI ने किया अरेस्ट, चीन से जुड़े केस में कल हुई थी छापेमारी
AajTak
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के एक करीबी को सीबीईआई ने अरेस्ट कर लिया है. यह एक्शन कल हुई छापेमारी के बाद लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कररमण को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उनपर घूस लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) के एक करीबी को सीबीईआई ने अरेस्ट कर लिया है. यह एक्शन कल हुई छापेमारी के बाद लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमण को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उनपर घूस लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.
बता दें कि कार्ति चिदंबरम के 9 ठिकानों पर कल छापेमारी हुई थी. यह एक्शन चीन से जुड़े एक मामले पर हुआ था. इसी में अब भास्कर रमण की गिरफ्तारी भी हुई है.
क्या है चीन से जुड़ा केस
लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) के खिलाफ CBI ने मंगलवार को एक नया मामला दर्ज किया था. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने 250 चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाया, जिसके बदले उन्होंने 50 लाख की रिश्वत ली.
सीबीआई टीम ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम के घर और ऑफिस समेत 9 ठिकानों पर छापे मारे थे. ये छापेमारी चेन्नई, दिल्ली आदि में की गई थी. मुंबई के तीन ठिकानों, कर्नाटक के एक और पंजाब और ओडिशा के एक-एक ठिकाने पर भी सीबीआई की रेड पड़ी थी.
कार्ति चिदंबरम का क्या है चीनी कनेक्शन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









