
'कांग्रेस सरकार तो चल सकती है, लेकिन सिद्धारमैया नहीं चलेंगे', MUDA लैंड स्कैम पर HC के फैसले को लेकर बोले प्रह्लाद जोशी
AajTak
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार तो चल सकती है, लेकिन सिद्धारमैया नहीं चल पाएंगे. प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस नैतिकता की बात करती है, लेकिन पार्टी के पास कोई नैतिकता नहीं बची है. सिद्धारमैया को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को MUDA लैंड स्कैम में हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद अब बीजेपी ने भी उनके खिलाफ निशाना साधना शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार तो चल सकती है, लेकिन सिद्धारमैया नहीं चल पाएंगे.
प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा,'कांग्रेस नैतिकता की बात करती है, लेकिन पार्टी के पास कोई नैतिकता नहीं बची है. सिद्धारमैया को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस सिद्धारमैया की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है. हम किसी तरह की बाधा पैदा नहीं करेंगे. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.'
प्रेस कांफ्रेंस कर सामे रखा पक्ष
वहीं, हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीएम सिद्धारमैया ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर खुद का पक्ष रखा है. सीएम ने कहा है कि मैं कोर्ट के आदेश की प्रति पढ़ने के बाद जवाब दूंगा. मैं जांच करने में संकोच नहीं करूंगा. विशेषज्ञों से सलाह लूंगा कि क्या कानून के तहत ऐसी जांच की अनुमति है या नहीं. मैं कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा और लड़ाई की रूपरेखा तय करूंगा. मुझे विश्वास है कि अगले कुछ दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी और 17ए के तहत जांच रद्द कर दी जाएगी.
'हमारा न्यायिक संघर्ष जारी रहेगा'
इस राजनीतिक संघर्ष में राज्य की जनता मेरे साथ है. उनका आशीर्वाद ही मेरी सुरक्षा है. मैं कानून और संविधान में विश्वास करता हूं. इस लड़ाई में आखिरकार सत्य की जीत होगी. यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की बदले की राजनीति के खिलाफ लड़ाई है. भाजपा और जेडीएस की इस बदले की राजनीति के खिलाफ हमारा न्यायिक संघर्ष जारी रहेगा. मुझे न्यायालय पर भरोसा है. हमारी पार्टी और कांग्रेस हाईकमान के सभी विधायक, नेता और कार्यकर्ता मेरे साथ खड़े हैं और कानून की लड़ाई जारी रखने के लिए मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











