
कांग्रेस विधायक के हाथों में बेड़ियां, पैरों में जंजीर... अवैध प्रवासियों संग अमानवीय व्यवहार के खिलाफ उठाई आवाज!
AajTak
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ हाथों में बेड़ियां बांधकर विरोध जताया. कापड़ी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को अपने नागरिकों को सम्मानजनक तरीके से वापस लाना चाहिए था, न कि विदेशी जहाज के जरिए.
उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. कांग्रेस विधायक और सदन के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया. उन्होंने अपने हाथों और पैरों में बेड़ियां डालकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.
हाल ही में अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों को भारत लाए जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इन तस्वीरों में भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकड़ा हुआ देखा गया था. इसी मामले को लेकर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा परिसर में हाथों में बेड़ियां डालकर विरोध जताया.
यहां देखें Video
भुवन कापड़ी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि अमेरिका में हमारे देशवासियों को इस तरह से बेड़ियों में जकड़कर रखा गया. भारत सरकार को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी. अगर सरकार को भारतीयों को वापस लाना ही था, तो अपने जहाज से लाना चाहिए था, न कि किसी विदेशी जहाज से उन्हें भारत भेजा जाता. यह हमारे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है और हमें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ट्रंप से पहले बाइडेन ने पिछले साल निकाले थे ढाई लाख अवैध प्रवासी, 1368 भारतीय भी थे शामिल
भुवन कापड़ी ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. उनका कहना था कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है. बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक के इस प्रदर्शन ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी. आज वित्त मंत्री उत्तराखंड का बजट पेश करेंगे, लेकिन इससे पहले ही यह विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







