
कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव! जानें किन नेताओं के कंधों पर जिम्मेदारियों का भार
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने और पांच राज्यों में संगठनात्मक बदलाव का सुझाव देने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. जयराम रमेश को मणिपुर, अजय माकन को पंजाब में स्थिति का आकलन करने का काम सौंपा गया है. राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा के हालात का आकलन करने को कहा गया है. कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करेंगे और बदलाव का सुझाव देंगे, जबकि अविनाश पांडे को उत्तराखंड में ऐसा करने के लिए कहा गया है. देखें ये वीडियो.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












