
कांग्रेस पार्षद तपन कांदु की हत्या के आरोपी का स्केच जारी, पुलिस ने रखा इनाम
AajTak
पुलिस ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदु की हत्या के चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी का स्केच बनाया है. साथ ही इस आरोपी को खोजने वाले के लिए इनाम भी रखा है.
पश्चिम बंगाल में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदु की हत्या के आरोपी का स्केच जारी किया है. उसके साथ ही पुरस्कार की घोषणा भी की गई है. अगर कोई उस व्यक्ति को देखता है और उसे पुलिस के हवाले कर देता है, तो उसे भी इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितना पैसा दिया जाएगा. हालांकि जानकारी दी गई है कि इनाम के तौर पर बड़ी रकम दी जाएगी.
बता दें कि पुरुलिया कांग्रेस के पार्षद तपन कांदु की पिछले रविवार को हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद से राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. हत्या में कौन शामिल है, इस पर अभी भी संदेह है.
हालांकि चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक पुलिस ने एक शख्स का स्केच बनाया है. इस बार उन्होंने स्केच प्रकाशित किया है और कहा है कि अगर किसी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया तो उसे इनाम दिया जाएगा.
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसी घटनाओं से पश्चिम बंगाल की छवि न ‘बिगड़े’ और राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटना दोबारा न हो. इस दौरान धनखड़ ने उम्मीद जताई कि हर कोई इसे शांतिपूर्ण स्थान बनाने की ओर काम करेगा. गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पार्षदों की हत्या पर चिंता जताई है. जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











