
'कांग्रेस ने अपने ही कुछ सांसदों पर पाबंदी लगाई...', PM मोदी ने की टिप्पणी तो मुस्कुराते दिखे शशि थरूर
AajTak
मनीष तिवारी और शशि थरूर दोनों ही उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को समर्थन देने के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे. हालांकि, यह कांग्रेस नेतृत्व को रास नहीं आया और लोकसभा में बहस के लिए कांग्रेस के वक्ताओं की सूची में इन दोनों सांसदों का नाम नहीं था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि वह अपने कुछ सांसदों को इस मुद्दे पर बोलने नहीं दे रही है. पीएम मोदी का इशारा शशि थरूर और मनीष तिवारी की तरफ था. मनीष तिवारी और शशि थरूर दोनों ही उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को समर्थन देने के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे.
संसद के निचले सदन में बोलते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भले ही हमारे दिल पार्टी हित में एक साथ न हों, लेकिन राष्ट्र हित में एक साथ होने चाहिए. देश में अब एक सिंदूरी भावना है, जो हमने तब देखी जब हमारे प्रतिनिधि दुनिया को भारत का पक्ष बताने गए. मैं उन सभी को बधाई देता हूं. हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता भी इससे नाखुश हैं. कुछ को तो सदन में बोलने से भी रोका गया है.' पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर शशि थरूर मंद-मंद मुस्कुराते दिखे.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के मिशन आउटरीच का संसद में दिखा असर, थरूर-तिवारी डिबेट से दूर, ओवैसी-सुप्रिया ने ऑपरेशन सिंदूर को खुलकर बताया सफल
केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद थरूर, ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार के समर्थन में मुखर रहे हैं. वहीं, पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की आलोचना करने से परहेज किया है. हालांकि, यह कांग्रेस नेतृत्व को रास नहीं आया और लोकसभा में बहस के लिए कांग्रेस के वक्ताओं की सूची में इन दोनों सांसदों का नाम नहीं था.
#WATCH | Operation Sindoor | PM says, "What is sad and surprising is that those who consider themselves tall leaders of Congress are rattled by the fact that why India's perspective was presented before the world. Perhaps a few leaders have been prohibited from speaking in the… pic.twitter.com/0KrDf7vAHc
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने काव्यात्मक पंक्तियों के साथ एक संदेश भेजा. उन्होंने कहा, 'दल हित में हमारे मन मिलें या ना मिलें, देश हित में हमारे मन मिलनें चाहिए. करो चर्चा और इतनी करो, दुश्मन दहशत से दहल उठे, रहे ध्यान बस इतना ही मान सिंदूर और सेना का प्रश्नों में भी अटल रहे. हमला मां भारती पर हुआ अगर तो प्रचंड प्रहार करना होगा, दुश्मन जहां भी बैठा हो हमें भारत के लिए ही जीना होगा.' इससे पहले सोमवार को जब संसद भवन परिसर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पत्रकारों ने शशि थरूर से सवाल पूछा कि वह सरकार के पक्ष में बोलेंगे या आलोचना करेंगे, तो कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मेरा मौन व्रत है.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






