
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के लिए निकले, दो दिन राहत कैंपों में सुनेंगे पीड़ितों का दर्द
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दो दिन मणिपुर दौरे पर रहेंगे. वे वहां राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस ने एक बयान में कहा, मणिपुर लगभग दो महीने से हिंसा मे जल रहा है और वहां शांति की जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर लौट सके. यह एक मानवीय त्रासदी है. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिन मणिपुर के दौरे पर रहेंगे. वे गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं. राहुल 29 और 30 जून को मणिपुर में रहेंगे. वहां वे राहत शिविरों का दौरा करेंगे और पीड़ितों का हाल जानेंगे. इसके अलावा, राहुल मणिपुर की राजधानी इंफाल और चुराचांदपुर में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.
बता दें कि पूर्वोत्तर का राज्य मणिपुर 58 दिन दिन से हिंसा की आग में जल रहा है. यहां हिंसा में 120 लोग जान गंवा चुके हैं. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर का दौरा किया था और राहत कैंपों में जाकर पीड़ितों की बात सुनी थी. एक हफ्ते पहले गृह मंत्री ने दिल्ली में मणिपुर की स्थिति को लेकर 18 पार्टियों के साथ सर्वदलीय बैठक की थी. इस बैठक में सपा और आरजेडी ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की थी. साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की थी.
मणिपुर के सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताए थे हालात
सर्वदलीय बैठक के अगले दिन मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने गृह मंत्री शाह की मुलाकात की थी और हालात के बारे में जानकारी दी थी. गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम बीरेन सिंह ने ट्वीट किया और बताया कि दिल्ली में मणिपुर में जमीनी स्तर पर बनी स्थिति के बारे में जानकारी दी है. अमित शाह जी की कड़ी निगरानी में राज्य और केंद्र सरकार पिछले सप्ताह में हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित करने में सक्षम रही है. 13 जून के बाद से हुई हिंसा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बीरेन सिंह ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर में प्रत्येक हितधारकों से सहयोग भी मांगा है कि राज्य में शांति बनी रहे.
विदेश से लौटते ही एक्शन मोड में PM मोदी, मणिपुर का लिया जायजा, सेना ने की ये अपील
कांग्रेस ने कहा, मणिपुर में शांति की जरूरत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









