
कांग्रेस नेताओं ने 48 घंटे में तैयार कराए तीन 'हॉस्पिटल', कोरोना मरीजों को मिले बेड
AajTak
एक केंद्र पचपदरा में रेगिस्तानी टीलों के बीच में बनाया गया है जिनमें 25 बेड हैं, वहां बनाए गए चार अलग-अलग बंक हाउस में छह-छह बेड हैं. इस केंद्र के दो बेड में ऑक्सीजन की सुविधा भी मौजूद है. यह कोविड केंद्र उपचार की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. स्थानीय नेता और राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बेहद कम समय में इसे तैयार किया गया है.
इस समय पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में है और राजस्थान भी इससे बुरी तरह प्रभावित है. लोग अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में राजस्थान के बाड़मेर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों से निपटने के लिए सिर्फ 48 घंटे में कोविड अस्पताल बनाकर तैयार कर दिया गया. बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के 2000 गांव कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं. इनमें से एक केंद्र पचपदरा में रेगिस्तानी टीलों के बीच में बनाया गया है जिनमें 25 बेड हैं, वहां बनाए गए चार अलग-अलग बंक हाउस में छह-छह बेड हैं. इस केंद्र के दो बेड में ऑक्सीजन की सुविधा भी मौजूद है. यह कोविड केंद्र उपचार की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. स्थानीय नेता और राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बेहद कम समय में इसे तैयार किया गया है. (सांकेतिक तस्वीर) बाड़मेर के बायतु में सिर्फ 2 दिनों के भीतर एक और सौ बेड का कोविड सेंटर बनाया गया है. 100 बिस्तरों वाला यह अस्पताल सभी आधुनिक उपचार सुविधा से युक्त है और 30 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी मौजूद है. यह केंद्र बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड रोगियों के लिए तैयार किया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












