
कांग्रेस छोड़ बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव
AajTak
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर है. वे आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. विजेंदर साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ चुके हैं.
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया. तावड़े ने कहा कि विजेंदर सिंह जी विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए बीजेपी में जुड़ गए हैं. उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और लक्ष्य की ओर बढ़ेगी. विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
वहीं, विजेंदर सिंह ने कहा, एक तरफ से मेरी घरवापसी हो रही है. काफी अच्छा लग रहा है. देश विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है. जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से खिलाड़ियों को आसानी हुई है. मैं पहले वाला विजेंदर हूं. गलत को गलत कहूंगा और सही को सही कहूंगा.
विजेंदर सिंह ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था. हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे. बिधूड़ी को 6 लाख 87 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे.
विजेंदर को लेकर चर्चाएं हैं कि वो इस बार फिर चुनावी मैदान में देखे जा सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस ने अब तक उनका टिकट फाइनल नहीं किया था. खबर थी कि विजेंदर यूपी के मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी ने टिकट लगभग फाइनल कर दिया है. हालांकि, इन खबरों के बारे में विजेंदर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी.
जाट समाज को साधेगी बीजेपी
विजेंदर मूलरूप से हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं. व जाट समुदाय से आते हैं. ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर बीजेपी के लिए मुफीद साबित हो सकते हैं. विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. विजेंदर को लेकर देखा गया है कि वो सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं. हर मुद्दे को बेबाकी से उठाते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








