
कांग्रेस छोड़ने के बाद जल्द नई 'फौज' तैयार करेंगे कैप्टन, पार्टी के कई सिपहसालार संपर्क में
AajTak
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को दिल्ली से चंडीगढ़ लौट आए. उन्होंने साफ कर दिया कि वे भाजपा में नहीं जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे. ऐसे में अब उन्हें नई राजनीतिक पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगले 15 दिन के अंदर अमरिंदर सिंह नई पार्टी बना लेंगे. करीब एक दर्जन कांग्रेसी नेता भी उनके संपर्क में हैं. दरअसल, कैप्टन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वे या तो भाजपा में जा सकते हैं या नई पार्टी बना सकते हैं. उन्होंने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











