
कांग्रेस को महाराष्ट्र में दूसरा बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, थामेंगे BJP का दामन
AajTak
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है. वे आज ही शाम को 4.30 बजे बीजेपी का दामन थामेंगे. उनके बीजेपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे.
महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.
बसवराज आज ही शाम को 4.30 बजे बीजेपी का दामन थामेंगे. उनके बीजेपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे.
मराठवाड़ा के प्रमुख लिंगायत नेता
बसवराज पाटिल ने मंगलवार को ही देवेंद्र फडणवीस से उनके घर पर मुलाकात की थी. बता दें कि बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार (2009 और 2014) विधायक रह चुके हैं. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं. वह पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थे. बाद में 2019 में उन्हें बीजेपी नेता अभिमन्यु पवार ने हरा दिया था.
चव्हाण भी कांग्रेस को कह चुके हैं अलविदा
अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद यह मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी के लिए दूसरा बड़ा झटका है. हाल ही में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. यह महाराष्ट्र में कांग्रेस को पहला बड़ा झटका था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







