
कांग्रेस को तगड़ा झटका... मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म, BJP के रामनिवास रावत घोषित हुए नए MLA!
AajTak
MP की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य निरस्त घोषित कर दिया है. जस्टिस जीएस अहलूवालिया की बेंच ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बीजेपी नेता रामनिवास रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित कर दिया है.
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है. ग्वालियर हाईकोर्ट की बेंच ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है. कोर्ट ने न केवल मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया, बल्कि याचिकाकर्ता और उपचुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी नेता रामनिवास रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित करने का आदेश दिया है.
दरअसल, बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई थी.
तथ्य छिपाने का आरोप रामनिवास रावत ने कोर्ट को बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनका जिक्र उन्होंने अपने हलफनामे में नहीं किया था.
कोर्ट का फैसला जस्टिस जीएस अहलूवालिया की बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद माना कि महत्वपूर्ण तथ्य छिपाना चुनाव कानून का उल्लंघन है. कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य करते हुए रामनिवास रावत को निर्वाचित घोषित कर दिया.
सियासी गलियारों में हड़कंप मुकेश मल्होत्रा क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता माने जाते हैं. वे BJP सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और करीब 45 हजार वोट हासिल किए थे. इसके बाद मई 2024 में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वे कांग्रेस में शामिल हुए थे. विजयपुर क्षेत्र में सहारिया आदिवासी समाज के 70 हजार से अधिक वोट हैं, जिसे देखते हुए कांग्रेस ने उन पर दांव खेला था.
बीजेपी की जीत, कांग्रेस की मुश्किलें रामनिवास रावत, जो पहले कांग्रेस में थे और बाद में बीजेपी में शामिल हुए, उनके लिए यह फैसला एक बड़ी संजीवनी बनकर आया है. इस आदेश के बाद विजयपुर सीट पर अब उपचुनाव की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सीधे रावत को विधायक के रूप में जिम्मेदारी मिल जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







