
कांग्रेस को अरुणाचल में बड़ा झटका, विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग BJP में शामिल
AajTak
कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी.
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी.
अरुणाचल में पिछले सप्ताह कांग्रेस के दो विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग भाजपा में शामिल हो गए थे. तब एनपीपी के 2 विधायकों मुत्चू मिथी और गोकर बसर ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी.
पूर्वी सियांग जिले के मेबो से 6 बार के विधायक तायेंग के साथ तिरप जिले के खोंसा पश्चिम से निर्दलीय विधायक चकत अबो भी भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने दोनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया. तायेंग पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. बता दें कि अरुणाचल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होते हैं.
निर्दलीय विधायक चकत अबो के पति तिरोंग अबो नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार थे, उनकी 2019 विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले संदिग्ध एनएससीएन उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उपचुनाव हुए थे. इसमें चकत अबो खोंसा पश्चिम सीट जीती थीं.
दोनों विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में "पूर्ण विश्वास" जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए. दो विधायकों के शामिल होने के साथ सत्तारूढ़ भाजपा की संख्या बढ़कर 55 हो गई. अब सूबे में एनपीपी के 2 विधायक हैं और एक कांग्रेस विधायक के अलावा 2 निर्दलीय विधायक हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










