
कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी का पलटवार, 'मेरी बेटी छात्रा है बार नहीं चलाती, कांग्रेस को कोर्ट में देखूंगी'
AajTak
स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस लड़की पर आरोप लगाया गया है वो लड़की राजनीति से दूर है. पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी 18 साल की लड़की कोई बार नहीं चलाती. वो कॉलेज में पढ़ाई करती है. जयराम रमेश ने कहा कि आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं. मैं जयराम रमेश से पूछना चाहती हूं कि क्या आरटीआई के उस अप्लिकेशन में मेरी बेटी का नाम है. क्या जवाब में मेरी बेटी का नाम है.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस हमलावर हो गई हैं. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने एक के बाद एक कई बड़ी बातें कहीं. स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और वह कोई बार नहीं चलती है. बता दें कि पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं.
स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस लड़की पर आरोप लगाया गया है वो लड़की राजनीति से दूर है. पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी 18 साल की लड़की कोई बार नहीं चलाती. वो कॉलेज में पढ़ाई करती है. जयराम रमेश ने कहा कि आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं. मैं जयराम रमेश से पूछना चाहती हूं कि क्या आरटीआई के उस अप्लिकेशन में मेरी बेटी का नाम है. क्या जवाब में मेरी बेटी का नाम है.
कांग्रेस के नेताओं ने हंसते हुए कहा कि मैं सोनिया राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हूं. कहा गया कि मुझसे इस आरोप पर जवाब मांगा जाए, मैं जवाब मांगूगी और कोर्ट के जरिए मागूंगी. ईरानी ने कहा कि कांग्रेस 2024 में राहुल को एक बार फिर अमेठी भेजे, मैं वादा करती हूं कि मैं फिर से राहुल गांधी को धूल चटाउंगी.
बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा में बार चलाती हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गोवा में कानून एक व्यक्ति को एक लाइसेंस की अनुमति देता है. इसे "तुलसी संस्कारी बार", बल्कि "सिली सोल बार" कहा जाता है. इस रेस्टोरेंट में एक नाम के तहत दो लाइसेंस हैं. इसके पास एक रेस्टोरेंट नीति के तहत लाइसेंस भी नहीं है. आपकी पार्टी के लोग लुलु मॉल, हनुमान चालीसा के दीवाने हैं और उनके बच्चे संरक्षण में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जिस अधिकारी ने लाइसेंसधारियों को नोटिस दिया था. जाहिर तौर पर उसका तबादला किया जा रहा है. गोवा के उस बार में सुरक्षा बल (बाउंसर) घूम रहे हैं.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने स्मृति ईरानी से मांगा था जवाब

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











