
कांग्रेस के अपने कार्यक्रम में बंद हो गया राहुल का माइक, संविधान रक्षा पर बोल रहे थे नेता प्रतिपक्ष
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल ने कहा कि दलितों की बात करने पर माइक बंद कर दिया जाता है. मेरा माइक ऑफ करोगे तो मैं फिर भी बोलूंगा. मैं अपनी बात पूरी करके रहूंगा.
संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का एक कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम को राहुल गांधी संबोधित कर रहे थे. लेकिन संबोधन के बीच में ही उनका माइक बंद हो गया. उनका माइक काफी देर तक बंद रहा. लेकिन जब उनका माइक ठीक हुआ तो उन्होंने कहा कि जितना माइक बंद करना है कर लो मैं फिर भी बोलूंगा.
राहुल ने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों की बात करने पर माइक बंद कर दिया जाता है. मेरा माइक ऑफ करोगे तो मैं फिर भी बोलूंगा. मैं अपनी बात पूरी करके रहूंगा.
उन्होंने संविधान दिवस पर कहा कि संविधान अहिंसा का रास्ता दिखाता है. सविधान सत्य और अहिंसा की किताब है. संविधान हिंसा की इजाजत नहीं देता. उन्होंने कहा कि जहां भी हमारी सरकार आएगी, हम वहां जातिगत जनगणना कराएंगे. अगर पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी ज्यादा है तो उनकी भागीदारी कम क्यों है?
उन्होंने कहा कि आपको कंपनियों के मालिक दलित या ओबीसी नहीं मिलेंगे? उन्होंने कहा कि मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की किताब नहीं पढ़ी है. हिंदुस्तान की हजारों साल की सोच और 21वीं सदी में हिंदुस्तान की जो सोशल एंपावरमेंट की जो सच है, आंबेडर जी की, फूले जी की, बुद्ध भगवान, गांधी जी की वह इसके अंदर है. आप किसी भी स्टेट में चले जाइए केरल में नारायण गुरु जी, कर्नाटक में बसवन्ना जी, पुणे के शिवाजी महाराज, हर स्टेट में आपको ऐसे दो-तीन नाम मिलेंगे जिनकी सोच इस किताब में आपको मिलेगी.
राहुल ने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं इसमें सावरकर जी की आवाज है क्या? इसमें कहीं लिखा है कि हिंसा का प्रयोग करना चाहिए. इसमें कहीं लिखा है कि किसी व्यक्ति को मारना चाहिए, डराना चाहिए या काटना चाहिए? यह सत्य और अहिंसा की किताब है. यह हिंदुस्तान का सत्य है और यह अहिंसा का रास्ता दिखाता है कुछ दिन पहले तेलंगाना में हमने जातिगत जनगणना का काम शुरू किया. जहां भी हमारी सरकार आएगी जिस स्टेट में चाहे कर्नाटक को तेलंगाना हो और आने वाले समय में जहां भी हमारी सरकार आएगी हम उसी प्रकार से जाति जनगणना को करेंगे.
उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान की आबादी को देखें तो पूरा देश जानता है कि देश में 15 फीसदी दलित आबादी है. आठ फीसदी आदिवासी हैं, तकरीबन 15 फीसदी अल्पसंख्यक हैं. मगर पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं? कोई नहीं जानता. कोई कहता है कि देश में पिछड़ा वर्ग 50 फीसदी है तो कई अलग आंकड़ा देता है. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग आंकड़ें बताए जाते हैं. पिछड़ा वर्ग 50 फीसदी से कम नहीं है. अगर हम 50 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 15 फीसदी दलित, तकरीबन आठ फीसदी आदिवासी और 15 फीसदी अल्पसंख्यकों को मिला लें तो देश की तकरीबन 90 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग से आती है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





