
कांग्रेस की मुसीबत और बढ़ी, अब छत्तीसगढ़ में बदलाव के लिए 12 MLA दिल्ली पहुंचे
AajTak
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 12 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. इन्होंने हाईकमान से मिलने का वक्त मांगा है. ये सभी विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं.
कांग्रेस की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. पंजाब कांग्रेस में घमासान पहले से ही चालू है और अब छत्तीसगढ़ में भी फिर से सियासी उठापठक शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 12 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने आलाकमान से मिलने का वक्त मांगा है. ये सभी विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी बदलाव के लिए इन विधायकों ने हाईकमान से मिलने का समय मांगा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










