
कांग्रेस की अगुवाई के लिए राहुल गांधी 49% जनता की पसंद, जानें- प्रियंका को कितना समर्थन
AajTak
MOTN सर्वे के दौरान जनता से पूछा गया कि उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में बेहतर कौन लगता है, इस पर 55 फीसदी लोग राहुल गांधी के समर्थन में खड़े दिखे तो 17 फीसदी लोग प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की तुलना में बेहतर मानते हैं.
आजतक ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है. ये सर्वे 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया गया था. इसका सैंपल साइज 1,36, 463 रखा गया था. सर्वे के दौरान जनता की राय इस सवाल पर ली गई कि कांग्रेस की अगुवाई के लिए बेहतर कौन है तो 49 फीसदी लोग राहुल गांधी के समर्थन में हैं. उनका कहना है कि राहुल गांधी ही पार्टी की अगुवाई के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं. जबकि 7 फीसदी लोग सचिन पायलट को पार्टी के लिए बेहतर मान रहे हैं.
सर्वे के दौरान 6 फीसदी लोगों ने पार्टी की अगुवाई के लिए प्रियंका गांधी को तो 4 फीसदी लोगों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी की अगुवाई के लिए बेस्ट माना है.
MOTN सर्वे के दौरान जनता से पूछा गया कि उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में बेहतर कौन लगता है, इस पर 55 फीसदी लोग राहुल गांधी के समर्थन में खड़े दिखे तो 17 फीसदी लोग प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की तुलना में बेहतर मानते हैं.
राजनीति के एक्सपर्ट की मानें तो राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनकी स्वीकार्यता में इजाफे का सबसे बड़ा कारण भारत जोड़ो यात्रा रहा है. इसका असर तेलंगाना और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के नतीजों में दिखा था, इसके अलावा हालिया लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी पार्टी का चेहरा थे.
नेता प्रतिपक्ष के रूप में कैसा है राहुल गांधी का प्रदर्शन? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर 24 फीसदी लोग बहुत अच्छा कह रहे हैं, जबकि 27 फीसदी लोग उनके काम को अच्छा बता रहे हैं, 19 फीसदी औसत तो 24 फीसदी लोग उनके काम से खुश नहीं हैं उन्हें काम को खराब माना है.
हालिया लोकसभा चुनाव में BJP को मिली थीं 240 सीटें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









