
'कांग्रेस का भगवान ही मालिक है...', जीतू पटवारी की नई टीम पर कांग्रेस के सीनियर नेता का तंज
AajTak
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ 'राहुल भैया' ने कहा है कि जिन नेताओं की वजह से कांग्रेस का यह हाल हुआ, उनकी आज भी चल रही है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का भगवान ही मालिक है.
मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर खुद कांग्रेस के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह 'राहुल भैया' ने कहा है कि जिन नेताओं के कारण एमपी में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ, आज भी उनकी चल रही हो तो फिर कोई क्या करे, कांग्रेस पार्टी का भगवान ही मालिक है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, ''20 साल हो गए, लेकिन उन्हीं लोगों के फैसले चल रहे हैं. यह दुर्भाग्य है कांग्रेस पार्टी का. रायशुमारी हुई या नहीं हुई? यह तो अलग बात है, लेकिन हमारे अंचल के साथ कांग्रेस की सोच है ही नहीं. रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी आठ-नौ जिलों में उदाहरण के लिए दो-तीन नाम मिल जाएं, तो बड़ी बात है. क्या इसी से कांग्रेस मजबूती होगी?
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी के नेतृत्व में नई समिति में 177 सदस्य हैं, जिनमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 सदस्य, 33 स्थायी आमंत्रित और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.
इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कहा, "मैंने कभी ऐसी कार्यकारिणी समिति नहीं देखी, जिसमें महासचिवों की संख्या उपाध्यक्षों से अधिक हो. इस तरह के कामकाज के कारण कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है. वे समय के साथ चलना नहीं चाहते." यादव ने दोहराया कि वह राज्य में एक मजबूत विपक्ष देखना चाहते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







