
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? मधुसूदन मिस्त्री बोले- चुनाव की प्रक्रिया स्वतंत्र, छिपाने को कुछ नहीं
AajTak
कांग्रेस पार्टी में इन दिनों अगले अध्यक्ष को चुने जाने की कवायद चल रही है और चुनाव की प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में नए अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी के सीनियर लीडर मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, बल्कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह खुली और पारदर्शी है.
कांग्रेस के लिए इस समय सबसे बड़ा सवाल है कि अगला अध्यक्ष कौन? पार्टी में लंबे समय बाद ऐसा दिख रहा है कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गांधी परिवार से इतर किसी को मिल सकती है. इसके लिए पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसे लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं. ऐसे में चुनाव प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी संभालरहे पार्टी के सीनियर लीडिर मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को कई अहम बातें कहीं और कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की पूरी प्रक्रिया को समझाया.
जारी किए QR कोड वाले ID Card मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया है. इस चुनाव में 9000 डेलीगेट्स वोट डालने वाले हैं. उन सभी को QR Code वाले ID Card दिए गए हैं.
दूर की गई वोटर लिस्ट की शिकायत मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने वोट कौन डालेगा, इसकी जानकारी नहीं होने की शिकायत की थी. इसे दूर कर दिया गया है. ये वोटर लिस्ट चुनाव कार्यालय में मौजूद रहेगी और जो भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करना चाहता है, वो इसे देख सकता है.
अध्यक्ष का चुनाव एक स्वतंत्र प्रक्रिया कई दिनों से कांग्रेस का एक प्रस्ताव चर्चा में बना हुआ है. इसमें कहा गया है कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि कांग्रेस अध्यक्ष को राज्यों के प्रमुख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने की शक्ति देने वाला प्रस्ताव पारित करेंगे. इसे लेकर पहले ये माना जा रहा था कि गांधी परिवार को ताकतवर बनाने के लिए इसे लाया गया है, लेकिन मधुसूदन मिस्त्री ने साफ किया कि ये प्रस्ताव कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होगा. इसका पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं है.
कांग्रेस के पास छिपाने को कुछ नहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि ये हमेशा से एक 'मुक्त' प्रक्रिया थी और पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. ये आगे भी इसी तरह स्वतंत्र रहेगी.
नामांकन भरने वालों को रखना होगा ये ध्यान मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो लोग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना चाहते हैं वो 20 सितंबर से पहले डेलीगेट्स की लिस्ट को देख सकते हैं. वहीं उन्हें अपने नामांकन के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट्स का समर्थन दिखाना होगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











