
कांग्रेस-आम आदमी पार्टी में रार, 2024 चुनाव के लिए विपक्ष कितना तैयार?
AajTak
दिल्ली में अधिकार की लड़ाई को लेकर एलजी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं. उधर अरविंद केजरीवाल विपक्ष से समर्थन मांगने निकल पड़े हैं. 2024 चुनाव के लिए नीतीश कुमार भी एड़ी चोटी को जोर लगा रहे हैं. लेकिन सवाल है 2024 चुनाव के लिए विपक्ष कितना तैयार है?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











