
'कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 50 साल से कम के लोगों को पार्टी में आधे पद', खड़गे का कार्यकर्ताओं से वादा
AajTak
कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर में अध्यक्ष बना तो 50 साल से कम के युवाओं को आधे ज्यादा पद दिए जाएंगे. खड़गे कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलने के लिए हैदराबाद और विजयवाड़ा पहुंचे हुए थे. इससे पहले उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर भी लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर वह अध्यक्ष चुने जाते हैं तो 50 साल से कम उम्र वालों के लिए 50 फीसदी सीटों के प्रस्ताव को लागू करेंगे. खड़गे शनिवार को हैदराबाद और विजयवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे.
खड़गे का यह बयान उस समय आया है, जबकि ऐसे सुझाव मिल रहे हैं कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी युवा नेता को करना चाहिए. AICC, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक कमेटी के साथ-साथ 50 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 50% सीटें देने की घोषणा इस साल की शुरुआत में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में प्रस्ताव में से एक थी.
दरअसल खड़गे ने ये बात एक सवाल के जवाब में कही, जब वह 75 वर्षीय सोनिया गांधी की जगह ले रहे हैं और युवा ग्रैंड ओल्ड पार्टी से खुद को दूर कर रहे हैं. हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर के डर से बहुत से लोग चले गए. युवाओं के लिए, जैसा कि मैंने कहा उदयपुर घोषणा में हमने 50 साल से कम उम्र के लोगों को 50% सीटें देने का वादा किया था और मैं ऐसा करूंगा.
केसीआर पर भी बरसे खड़गे
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) करने के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि कई क्षेत्रीय दलों ने खुद को 'अखिल भारतीय' टैग दिया है, लेकिन कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उनकी कोई मौजूदगी नहीं है.
खड़गे ने बीजेपी पर साधा निशाना

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











