
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 'कुत्ते' से की अपनी पार्टी के बूथ एजेंट की तुलना, बीजेपी ने बताया शर्मनाक
AajTak
कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को न्याय संकल्प रैली में बूथ कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की है. बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता से इस बयान को शर्मनाक बताया है.
कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को न्याय संकल्प रैली का आयोजन किया है. इस रैली में कांग्रेस के पोलिंग बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल है. उन्होंने कहा कि मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया है.
संविधान के लड़ रहे हैं राहुल गांधी: खड़गे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्याय संकल्प कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने के लिए बीजेपी सरकार में हो रहे अत्याचारों से लड़ रहे हैं. अगर आप इस लड़ाई में हार गए तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे. मोदी इस देश की जनता को गुलामी में डाल देंगे. आज देश में 30 लाख नौकरियां खाली हैं. इन नौकरियों को इस लिए नहीं भरा जा रहा, क्योंकि वहां एससी, एसटी के लोगों आ जाएंगे.
'पलटू राम बने पलटू कुमार'
खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बोला कि बिहार में भी ऐसा ही हुआ. पहले दोनों एक-दूसरे के कोसते थे, वो (नीतीश कुमार) बहुत समाजवाद की बाते करते थे. लेकिन उन्होंने पलटी मार है. अब वो पलटू राम, पलटू कुमार हो गए हैं और मोदी की भी यही आदत है. वो बात नहीं करते, पर अंदर से सभी को घात करते हैं. वो मुंह पर राम, बगल में छुरी लेकर चलते हैं और सबको काटते फिरते हैं... राहुल गांधी का कहना है कि हमने तो प्यार की दुकान खोली है. कोई भी आ सकता है.
'मोदी ने किया सत्यानाश' उन्होंने न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास तो मोदी ने नारा दिया है बस, लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संबोधित के अंत में अजीबो-गरीब तरीके से बोलते हुए कहा, जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देख जाता है कि सही से भौंकता है या नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ का काम सौंपना चाहिए.
शर्मनाक है खड़गे का बयान: अमित मालवीय

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











