
कांग्रेसी MLA ने किया 'हिंदू राष्ट्र' का आह्वान, बोलीं- हिंदू के लिए बात करें
AajTak
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए धरसीवा विधानसभा की महिला विधायक अनीता शर्मा ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एकता का आह्वान किया.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस विधायक अनीता शर्मा ने 'हिंदू राष्ट्र' बनाने के लिए आह्वान किया और इसके लिए सभी को आगे आने को कहा है. अनीता के इस बयान से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया है. अनीता पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंची थीं.
दरअसल, शुक्रवार को पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए धरसीवा विधानसभा की महिला विधायक अनीता शर्मा ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एकता का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी हिंदुओं को हिंदू राष्ट्र के लिए एक साथ आना चाहिए.
देखें वीडियो...
उनके द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विधायक ने स्थानीय छत्तीसगढ़ी बोली में कहा "हम सभी, हम जहां भी हैं... हमें हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए.. हमें हिंदुओं के लिए बात करनी चाहिए और यह तभी संभव है जब सभी हिंदू एक साथ आएं.''
कांग्रेस नेताओं का अनीता के बयान से किनारा
अनीता के 'हिंदू राष्ट्र' के आह्वान पर कांग्रेस से बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं. किसी को ओस से भी अनीता के बायन पर कुछ नहीं कहा गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








