
कांगड़ा को राज्य की तो हिमाचल को देश की टूरिज्म कैपिटल बनाएंगेः हिमाचल के CM सुक्खू
AajTak
हिमाचल के सीएम ने कहा कि पिछले 50 सालों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई. सुक्खू ने बताया कि लाहौल-स्पीति में कभी बारिश नहीं होती थी. उस क्षेत्र में रेत के पहाड़ हैं. लेकिन बारिश हुई तो पहाड़ धंसने लगे. इसके अलावा लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई. पहाड़ी क्षेत्र में इस वजह से भी तबाही आई. वहीं शिमला और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश से तबाही हुई है.
G-20 आजतक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राज्य में आई त्रासदी से लेकर राजनीति तक कई मुद्दों पर बात की. हिमाचल के सीएम ने आपदा को लेकर कहा कि कई घंटों तक मौसम खराब रहने के चलते स्थिति और ज्यादा बिगड़ती गई. हिमाचल के सीएम ने कहा कि पिछले 50 सालों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई. सुक्खू ने बताया कि लाहौल-स्पीति में कभी बारिश नहीं होती थी. उस क्षेत्र में रेत के पहाड़ हैं. लेकिन बारिश हुई तो पहाड़ धंसने लगे. इसके अलावा लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई. पहाड़ी क्षेत्र में इस वजह से भी तबाही आई. वहीं शिमला और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश से तबाही हुई है.
हिमाचल के सीएम ने कहा कि पानी अपना रास्ता ढूंढ ही लेता है. अप्रैल से लगातार राज्य में बारिश हो रही है. ऐसे में पहाड़ गीले थे तो तब पानी ने रास्ता ढूंढा और इस वजह से लैंडस्लाइड की स्थिति देखने को मिली. यहां उन्होंने मैनमेड गलतियों पर भी बात की. हिमाचल के सीएम ने बताया कि पहाड़ की कटाई कर के रास्ता बनाया जाता है. ऐसे में पहाड़ को उस स्थिति में जमने में करीब 5-6 साल लगते हैं. पहाड़ों को 90 डिग्री में काटा गया इस वजह से भी वहां स्थिति खतरनाक हुई है.
सीएम ने बताया कि इस दौरान भी हमने पहाड़ों पर कोई गलत खबर नहीं पढ़ी. ऐसी कहीं से कोई खबर नहीं आई कि किसी होटल वाले ने ज्यादा पैसे ले लिए हों. पहाड़ी क्षेत्र के लोगों ने सभी की मदद की है. हर टूरिस्ट की मदद की गई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कहीं-कहीं तो लोगों की लापरवाही की वजह से भी घटना हुई है. लेकिन हम लगातार मुयायना कर रहे हैं और मदद कर रहे हैं. जहां घरों में दरारें आईं हैं वहां से लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेजा जा चुका है.
जी20 समिट की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
10 हजार करोड़ का नुकसान
राज्य को इस आपदा की वजह से 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और हम इससे उबरने के लिए एक साल के अंदर पहले जैसी स्थिति बहाल करेंगे. सीएम ने बताया कि हमारी कोशिश है कि अगर मौसम ठीक रहा तो 1 महीने में सभी टूरिस्ट प्लेस को खोल दिया जाएगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








