
कहीं वॉटरप्रूफ पॉलिथीन से ढका रावण, कहीं पुतले बनाने वाला दे रहा 11 हजार का चैलेंज... दशहरा पर कहां कैसी तैयारी
AajTak
देशभर में विजयदशमी पर रावण दहन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दिल्ली में 65 फीट और लखनऊ में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले तैयार किए गए हैं. पुतलों को बारिश से बचाने के लिए वॉटरप्रूफ कवर चढ़ाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सोनिया गांधी रामलीला आयोजनों में शामिल होंगीं. वहीं, दिल्ली में ग्रीन पटाखों से रावण दहन की अनुमति की मांग की गई है.
देशभर में कल विजयदशमी मनाई जाएगी, इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इसके लिए अलग-अलग शहरों में तैयारियां चल रही हैं. कहीं रावण के पुतले को वॉटरप्रूफ पॉलिथिन से ढका गया है, तो कहीं पुतले बनाने वाले ने 11 हजार का चैलेंज दिया है. देशभर में रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है. इसी क्रम में कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक रामलीला कमेटी में शामिल होंगीं. वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कल नव श्री धार्मिक रामलीला में दशहरा पर्व में शामिल होंगी.
सबसे पहले बात दिल्ली की करें तो, दिल्ली के लालकिला मैदान में रावण का विशाल पुतला पूरी तरह तैयार कर लिया गया है. लवकुश रामलीला समिति की ओर से इसे कल सुबह खड़ा किया जाएगा. इस बार समिति ने बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को रावण दहन के लिए आमंत्रित किया है. करीब 65 फीट ऊंचे रावण के इस पुतले को बनाने वाले कारीगर ने दावा किया है कि राजधानी में इससे सुंदर रावण कहीं और नहीं बना. उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में किसी ने मेरे रावण से ज़्यादा सुंदर रावण बनाया है तो मैं उसे नक़द 11 हज़ार रुपये इनाम देने को तैयार हूं.
वहीं, लखनऊ के ऐतिहासिक रामलीला आयोजन में इस बार 70 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है. खास बात ये है कि रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी बनाए गए हैं. बारिश के असर से बचाने के लिए पुतलों को वॉटरप्रूफ पॉलिथीन से ढका गया है. दशहरे के दिन तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा. मेला महासचिव और प्रबंधक हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार आयोजन में चाइनीज आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं होगा. पूरी तरह से देशी आतिशबाजी के जरिए रावण दहन किया जाएगा.
उधर, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दशहरे पर रावण दहन के दौरान ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है. गोयल ने कहा कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों में पटाखों का इस्तेमाल दशकों पुरानी परंपरा रही है. दिल्ली को छोड़कर देशभर में रावण दहन के दौरान पटाखों का उपयोग किया जाता है, जबकि बिना पटाखों के रावण दहन अधूरा सा लगता है.
उन्होंने तर्क दिया कि ग्रीन पटाखे प्रदूषण रहित होते हैं और दिल्ली के पटाखा व्यापारी पिछले कुछ सालों से इन्हीं का उत्पादन कर रहे हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि दशहरा पर्व भव्य तरीके से मनाया जा सके. सीटीआई के अनुसार, दिल्ली में इस समय करीब 700 रामलीलाएं आयोजित हो रही हैं, जिनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







