
कहीं आपके फोन में तो नहीं है Spyware, ऐसे कर सकते हैं चेक, बहुत आसान है तरीका
AajTak
Spyware Lookup tool: स्पाईवेयर यानी चुपके से आप पर नजर रखने वाला ऐप. आज कल इस तरह के ऐप्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है. हाल में एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें तमाम देशों के यूजर्स का डेटा शामिल है. भारत समेत कई देशों में इस स्पाईवेयर ने यूजर्स के फोन में जगह बना रखी है.
Spyware ऐप्स को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. लाखों एंड्रॉयड यूजर्स का पर्सनल डेटा ऐप्स की वजह से लीक हो रहा है. इस तरह के ऐप्स के शिकार लगभग हर देश में मिले हैं. खासकर अमेरिका, यूरोप, ब्राजिल, इंडोनेशिया और भारत में इससे प्रभावित लोगों की संख्या ज्यादा है.
इस स्पाईवेयर का स्वभाव ऐसा है कि ज्यादातर यूजर्स को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है. टेकक्रंच ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. स्पाईवेयर का काम ये होता है कि वो यूजर्स के स्मार्टफोन से उनका डेटा चुराते हैं. इस डेटा में आपके पर्सनल फोटोज सहित कई अकाउंट्स के लॉग इन क्रेंडेशियल भी हो सकते हैं.
दरअसल, उन्हें इस साल जून में एक Cache फाइल मिली थी, जिसे TheTruthSpy के इंटरनल नेटवर्क से डंप किया गया था. इस Cache में लीक हुए सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस की जानकारी थी, जिसमें TheTruthSpy नेटवर्क का कोई भी स्पाईवेयर था.
TheTruthSpy नेटवर्क में Copy9, MxSpy, iSpyoo, SecondClone, TheSpyApp, ExactSpy, GuestSpy और FoneTracker स्पाईवेयर शामिल हैं. इन सभी के नाम भले ही अलग हों, लेकिन ये सभी ऐप्स एक जैसे ही हैं और एक ही सर्वस इन्फ्रास्ट्रक्चर से कम्युनिकेट करते हैं. इस लिस्ट में स्मार्टफोन्स के IMEI नंबर या फिर उनकी यूनिक एडवरटाइजिंग ID की डिटेल्स शामिल हैं.
कॉम्प्राइज्ड डेटा की मदद से टेकक्रंच ने एक स्पाईवेयर लुकअप टूल तैयार किया है. इसकी मदद से पता कर सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ या नहीं. साथ ही आप अपने डिवाइस से स्पाईवेयर को रिमूव भी कर सकते हैं. आएइ जानते हैं स्पाईवेयर लुकअप टूल कैसे काम करता है.
इसके लिए सबसे पहले आपको एक सेफ डिवाइस की जरूरत होगी. मसलन आप अपने फैमिली या फ्रेंड का फोन या कम्प्यूटर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











