
कहीं आपका Android फोन भी हैकर्स के निशाने पर तो नहीं? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे करें पहचान
ABP News
Smartphone Tips: भारत में Android स्मार्टफोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. UPI पेमेंट से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस का काम सब कुछ आज इसी छोटे से डिवाइस पर निर्भर है.
Smartphone Tips: भारत में Android स्मार्टफोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. UPI पेमेंट से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस का काम सब कुछ आज इसी छोटे से डिवाइस पर निर्भर है. लेकिन इसी लोकप्रियता की वजह से Android फोन साइबर अपराधियों के निशाने पर भी ज्यादा रहते हैं. अच्छी बात यह है कि हर बार फोन में गड़बड़ी लगने पर सर्विस सेंटर दौड़ने की जरूरत नहीं होती. अगर आपको सही संकेत पहचानने आते हैं तो आप खुद ही काफी हद तक समस्या समझ सकते हैं.
Malware ऐसे खतरनाक सॉफ्टवेयर को कहा जाता है जो चुपचाप आपके फोन में घुसकर डेटा चुराता है, आपकी गतिविधियों पर नजर रखता है या फोन को नुकसान पहुंचाता है. Android फोन इसलिए ज्यादा टारगेट होते हैं क्योंकि इनमें लोग Play Store के अलावा दूसरी वेबसाइट्स से भी ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं. भारत में थर्ड-पार्टी ऐप्स, mod APK और WhatsApp या SMS पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करना आम बात है और यहीं से खतरा शुरू होता है.
अगर आपका फोन अचानक स्लो हो गया है बिना वजह गर्म होने लगा है या बार-बार हैंग और क्रैश हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. इसी तरह, जब फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी तेजी से खत्म होने लगे तो यह भी Malware की मौजूदगी का बड़ा इशारा हो सकता है.
अपने Android फोन की Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें और सभी इंस्टॉल ऐप्स को ध्यान से देखें. अगर कोई ऐसा ऐप दिखे जिसे आपने कभी डाउनलोड नहीं किया, या जिसका नाम अजीब लगे और काम भी समझ न आए तो सावधान हो जाएं. अक्सर Malware खुद को फर्जी टूल, नकली अपडेट या साधारण फ्लैशलाइट ऐप के रूप में छुपा लेता है. शक होने पर ऐप का नाम इंटरनेट पर सर्च करके जानकारी जरूर लें.













