
'...कहिए महागठबंधन सरकार गिरा दें, दिल्ली वाले उनसे खुश हो जाएंगे', नीतीश का सुशील मोदी पर वार
AajTak
नीतीश कुमार और सुशील मोदी अलग अलग दलों से होने के बावजूद बिहार में वर्षों तक साथ रहे. अब ये सियासी दोस्ती टूट गई. इस बीच नीतीश और सुशील मोदी के बीच अब जबरदस्त जुबानी जंग चल रही है.
बिहार की नई-नई सरकार पर बीजेपी का वार जारी है. बीजेपी के वार पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि सुशील मोदी से कहिए कि वे महागठबंधन की सरकार को जल्द से जल्द गिरा दें. नीतीश ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सुशील मोदी को अब रोज बोलना चाहिए ताकि केंद्र वाले उनसे खुश हो जाएं और उन्हें बीजेपी में कोई जगह मिल जाएगी.
बता दें कि बिहार में नई सरकार बनने के बाद सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार की महागठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और जल्द ही गिर जाएगी. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार जल्दी से जल्दी आईआरसीटीसी घोटाले की जांच चाहते हैं. जिससे कि तेजस्वी जेल चले जाएं और राजद को तोड़ा जा सकें.
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी से जल्दी बोलिए कि महागठबंधन सरकार को गिरा दें. नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी अगर कह रहे हैं कि उनकी सरकार गिर जाएगी तो उनसे कहिए कि जल्दी गिरा दें ताकि उन्हें बीजेपी में कोई जगह मिल जाए. नीतीश ने कहा कि जब बिहार में 2020 में सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं बनाया गया. इस वजह से मुझे तकलीफ थी. सुशील मोदी को अब रोज बोलना चाहिए क्योंकि इसी बहाने अगर केंद्र वाले उनसे खुश हो जाए तो बहुत खुशी होगी. इसीलिए वह रोज बोलते रहे.
बता दें कि बिहार में जेडीयू-आरजेडी की सरकार बनने के बाद बीजेपी हमलावर है. नीतीश के पुराने साथी रह चुके सुशील मोदी लगातार नीतीश पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उसी कांग्रेस के साथ नीतीश कुमार ने बिहार में समझौता कर लिया गठबंधन कर लिया है. अब नीतीश को लगता है की कांग्रेस डूब रही है. तो वो प्रधानमंत्री पद के उमीदवार बन सकते है.
सुशील मोदी ने कहा कि विधानसभा में अवध बिहारी चौधरी जो स्पीकर के पद पर निर्वाचित हुए हैं, इससे जेडीयू की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल को सिर्फ 5से 6 विधायक चाहिए. स्पीकर उनका है. मांझी के चार लोग कभी भी पाला बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि जदयू के दो से तीन विधायक को लेकर राजद अलग सरकार बना सकती है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










