
कहां है KBC का पहला करोड़पति हर्षवर्धन? पत्नी हैं मराठी एक्ट्रेस
AajTak
हर्षवर्धन जब शो पर आये थे. तब वो सिविल सर्विस की तैयारी में लगे हुए थे. पर शो से एक करोड़ रुपये जीतने के बाद हर्षवर्धन पॉपुलर जरूर हो गये, लेकिन सिविल सर्विस की तैयारी नहीं कर पाये. केबीसी जीतने के बाद हर्षवर्धन विदेश निकल गये और उन्होंने वहां से MBA की पढ़ाई की.
KBC news: 22 साल से लगातार केबीसी (KBC) दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. 7 अगस्त से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इसका नया सीजन लेकर आने वाले हैं. केबीसी का नया अध्याय शुरू हो, इससे पहले शो की कुछ पुरानी यादें ताजा कर लेते हैं. क्या आपको केबीसी का पहला करोड़पति हर्षवर्धन याद है? अगर भूल गये हैं, तो कोई बात नहीं. हम बता देते हैं कि वो अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
कहां हैं केबीसी का पहला करोड़पति? टेलीविजन के पॉपुलर शो केबीसी का पहला सीजन 2000 में स्टार प्लस पर एयर हुआ था. उस वक्त शो की हाईएस्ट प्राइज मनी एक करोड़ रुपये थी. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर कई कंटेस्टेंट्स आये और गये, लेकिन एक करोड़ की राशि कोई नहीं जीत पाया. इसके बाद हॉट सीट पर हर्षवर्धन नवाथे को बैठने का मौका मिला. फिर हर्षवर्धन ने एक करोड़ जीतकर इतिहास रच दिया.
हर्षवर्धन जब शो पर आये थे. तब वो सिविल सर्विस की तैयारी में लगे हुए थे. पर शो से एक करोड़ रुपये जीतने के बाद हर्षवर्धन पॉपुलर जरूर हो गये, लेकिन सिविल सर्विस की तैयारी नहीं कर पाये. केबीसी जीतने के बाद हर्षवर्धन विदेश निकल गये और उन्होंने वहां से MBA की पढ़ाई की. फिलहाल अब वो NatWest Group के साथ काम कर रहे हैं.
मराठी एक्ट्रेस है पत्नी विदेश से MBA करने वाले हर्षवर्धन अब महाराष्ट्र में फैमिली के साथ रहते हैं. केबीसी के पहले करोड़पति की वाइफ सारिका एक मराठी एक्ट्रेस हैं. जो बेहद खूबसूरत हैं. हर्षवर्धन और सारिका दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दोनों ही इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. हर्षवर्धन के एक छोटा सा बेटा भी है, जो फुटबॉल में बेहद दिलचस्पी रखता है और ट्रॉफी जीत चुका है.
अब पहले करोड़पति के बारे में इतना सब बता दिया है, तो ये भी बता देते हैं कि हर्षवर्धन कौन से सवाल का जवाब देकर करोड़पति बने थे. सवाल था: इनमें से किसे भारतीय संविधान के तहत संसद की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति मिलती है? इसका सही जवाब है- अटॉर्नी जनरल.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










