
कहां हुई सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के सामने भारत से चूक? कौन है हार का जिम्मेदार... कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द
AajTak
साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारतीय कप्तान ने भरोसा जताया है कि टीम जल्द वापसी करेगी. सुपर-8 में सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जरूरी है. खराब पावरप्ले और शुरुआती विकेट हार की बड़ी वजह रहे, जबकि मिलर की विस्फोटक पारी ने मैच पलट दिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भरोसा है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली हार के बाद जोरदार वापसी करेगी और नॉकआउट में जगह बना सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर उसकी 12 मैचों की जीत की लय तोड़ दी. अहमदाबाद में खेला गया यह मैच भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि टीम अब उस खिताब को बचाने उतरी है जिसे उसने 2024 में बारबडोस (ब्रिजटाउन) में जीता था.
South Africa win by 76 runs in Ahmedabad. #TeamIndia set their sights on a turnaround in the next game. Scorecard ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/xBIBwjEEmF
टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की तस्वीर क्या कहती है? भारत को अब सुपर-8 के अपने बाकी मुकाबलों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.अगला मैच चेन्नई में खेला जाएगा और यही मुकाबला भारत की आगे की राह तय कर सकता है. गणित यह भी कहता है कि एक जीत से भी रास्ता खुल सकता है, बशर्ते साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बनाए रखे.
सूर्या ने मैच के बाद क्या कहा? सूर्यकुमार ने हार के बाद घबराने से इनकार किया.उनका कहना है कि टीम को सिर्फ वही करना है जो वह सबसे बेहतर करती आई है. अच्छी बल्लेबाजी, सधी गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग.कप्तान ने कहा, टीम अपने खेल के तरीके से समझौता नहीं करेगी और उसी आक्रामक क्रिकेट पर कायम रहेगी.187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए.कप्तान ने माना कि 180+ रन के चेज़ में मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता, लेकिन वहीं गंवाया जरूर जा सकता है.शुरुआती झटकों के बाद टीम छोटी साझेदारियां भी नहीं बना सकी, जिससे रनचेज दबाव में आ गया.
भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि यह हार सबक है, झटका नहीं.टीम गलतियों की समीक्षा करेगी, लेकिन घबराहट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. टीम इंडिया अब 'रीसेट मोड' में है, टीम का लक्ष्य साफ है, सेमीफाइनल में जगह.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








