
कहां से आया था ‘56 इंच का सीना’, पढ़िए- 'चायवाला', ‘चौकीदार’ और ‘परिवार’ के बनने की कहानी
AajTak
2024 के चुनाव में बीजेपी का 'मैं हूं मोदी का परिवार' कैंपेन चर्चा में है. दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव ने विपक्ष की रैली में कहा कि ‘अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. लालू के इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया और कहा, अब पूरा देश बोल रहा है... मैं हूं मोदी का परिवार. इससे पहले भी बीजेपी ने विपक्ष के बयानों को कैंपेन के जरिए काउंटर किया है.
देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है और नेताओं के मुंह जुबानी हमले तेज हो गए हैं. चुनावी माहौल में विवादित बयान से लेकर नारे तक मुद्दे बन जाते हैं और किसी पार्टी को फायदा तो किसी को इसका नुकसान झेलना पड़ता है. विपक्षियों के बयान को बीजेपी ऐसा मुद्दा बना लेती है, जिससे खुद विपक्षी दलों के नेता घिरते नजर आते हैं. 'मोदी का परिवार नहीं' से लेकर '56 इंच का सीना तक...' कुछ ऐसे ही बयान हैं, जिन्हें बीजेपी ने मुद्दा बनाकर कैंपेन चलाया. आइए जानते हैं विवादित बयान की शुरुआत से लेकर बीजेपी के नारे बनाने की कहानी तक...
ऐसे बना 'मोदी का परिवार'
तारीख 3 मार्च 2024. जगह- पटना का गांधी मैदान. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की जनविश्वास रैली आयोजित हुई. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने मंच से खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारा. लालू ने कहा, क्या है यह मोदी? वो हिंदू नहीं है. पहले यह बताएं कि अपने परिवार में कोई संतान क्यों नहीं है. लालू का कहना था कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. लालू के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ही दिन तेलंगाना की रैली में पलटवार किया.
बीजेपी ने चलाया 'मैं हूं मोदी का परिवार' कैंपेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. अब तो ये लोग कल ये कह देंगे कि तुझे जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में नहीं आ सकते. मेरा जीवन खुली किताब जैसा है. मुझे देशवासी भली-भांति जानते हैं. समझते हैं. मेरे पल-पल की खबर देश रखता है. एक सपना लेकर चला था कि मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा. मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होगा. मेरा भारत-मेरा परिवार को लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा.
उसके बाद पीएम मोदी ने जनता से नारे लगवाए- 'मैं हूं मोदी का परिवार'. बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम के साथ 'मैं हूं मोदी का परिवार' जोड़ लिया. अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट का बायो चेंज कर लिया.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








