
कहां छिपे हैं उमेश पाल मर्डर केस के पांच लाख के इनामी शूटर और शाइस्ता?
AajTak
उमेश पाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पूरी साजिश बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया. गैंग के हर सदस्य को कोड वर्ड दिया गया था. पूरी साजिश को बेहद गोपनीय तरीके से इस तरह अंजाम दिया गया कि पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस साजिश को अंजाम देने में कोड वर्ड की अहम भूमिका रही. अतीक गैंग के हर सदस्य को अलग-अलग कोड वर्ड दिए गए ताकि पुलिस अगर कॉल इंटरसेप्ट भी करे तो पता नहीं चल सके.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











