
कश्मीर में भारी बर्फबारी, फ्लाइट्स कैंसिल, श्रीनगर में माइनस 4 का टॉर्चर! वीडियो में देखें ताजा हाल
AajTak
कश्मीर के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में पश्चिमी विभोक्ष के चलते कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. वहीं, चारों तरफ बर्फ की चादर से ढके कश्मीर में कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.
कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. प्रदेश की राजधानी श्रीनगर में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है. कश्मीर के राजौरी में भी सड़कों से लेकर पेड़ों तक पर हर तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में पश्चिमी विभोक्ष के चलते कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल रही है.बर्फबारी के चलते कई उड़ानें रद्द एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से 7 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. वहीं, अन्य उड़ानों के संचालन को फिलहाल स्टैंडबाय पर रखा गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बर्फबारी जारी रहने के कारण अन्य विमान उड़ान भरेंगे या रद्द हो जाएंगे. इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ से खुला है और यात्रियों को अनुशासन का पालन करने और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है.
राजौरी में बिछी बर्फ की सफेद चादर
इन इलाकों में बर्फबारी मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में 4 इंच से अधिक और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में 2 से 3 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है. ताजा बर्फबारी से श्रीनगर में दिन का तापमान 1 डिग्री तक गिर गया और रात में इसमें और गिरावट आएगी.
कैसा रहेगा श्रीनगर का मौसम?
श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, राजौरी समेत कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई, जिसके कारण शीतलहर बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी. 5 फरवरी को एक बार फिर से कमी आएगी और 6 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा.
IMD के मुताबिक, अगले 3 दिन में श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -2.0 से -4.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. राजधानी में 5 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे. हालांकि, 6 फरवरी से हल्की धूप निकलने के आसार जताए गए हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








