
कश्मीर में बिना परमिशन घूमते पकड़ा गया चीनी नागरिक, फोन खंगाला तो उड़ गए होश
AajTak
कश्मीर में सेना ने इंटरनेट पर मिली संदिग्ध जानकारी के बाद एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया. वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, लेकिन बिना परमिशन लद्दाख और श्रीनगर के कई संवेदनशील इलाकों में घूमता रहा.
कश्मीर घाटी से सामने आई एक बड़ी सुरक्षा जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एक 29 साल के चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है. सेना ने इंटरनेट पर एक असामान्य बातचीत पकड़ी थी, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई. पकड़ा गया व्यक्ति हू कांगताई है, जो 19 नवंबर को दिल्ली टूरिस्ट वीजा पर आया था. उसके वीजा में सिर्फ बौद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, सारनाथ, गया, कुशीनगर, आगरा, जयपुर और दिल्ली घूमने की अनुमति थी.
लेकिन वह 20 नवंबर को दिल्ली से लेह की फ्लाइट पकड़कर सीधे लद्दाख पहुंच गया. नियम के मुताबिक किसी भी विदेशी को लेह एयरपोर्ट पर मौजूद FRRO काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. तीन दिनों तक उसने जांस्कर और आस-पास के इलाकों में घूमने के बाद 1 दिसंबर को श्रीनगर पहुंच गया.
जांच में एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने उसके फोन की हिस्ट्री चेक की. वह लगातार CRPF की तैनाती, कश्मीर के संवेदनशील इलाकों, और आर्टिकल 370 से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहा था. साथ ही उसने खुले बाजार से भारतीय सिम कार्ड भी खरीद लिया था, जो नियमों के खिलाफ है.
श्रीनगर में वह एक अनरजिस्टर्ड गेस्ट हाउस में ठहरा और शहर के कई अहम इलाकों में गया - शंकराचार्य पहाड़ी, हजरतबल, डल झील का इलाका और मुगल गार्डन.
यह भी पढ़ें: UP: बहराइच से चीनी नागरिक गिरफ्तार, फोन में मिले कई सेंसिटिव जगहों के फोटो- वीडियो
सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि वह हरवान में स्थित एक बौद्ध स्थल पर भी गया, जहां पिछले साल एक लश्कर के आतंकी के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसके अलावा वह अवंतीपुर के खंडहर भी गया, जो सेना की विक्टर फोर्स के पास स्थित हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










