
'कश्मीर में टूरिज्म को नहीं रोक पाएगा टेररिज्म', पहलगाम दौरे पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
AajTak
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मंगलवार को पहलगाम में हैं. यहां उन्होंने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की. वो स्थानीय लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने भी आए हैं. मुख्यमंत्री ने उन पर्यटकों का भी धन्यवाद किया जो अब धीरे-धीरे कश्मीर में घूमने आ रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मंगलवार को पहलगाम में हैं. यहां उन्होंने कैबिनेट की विशेष बैठक की अध्यक्षता की. वो स्थानीय लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने भी आए हैं. मुख्यमंत्री ने उन पर्यटकों का भी धन्यवाद किया जो अब धीरे-धीरे कश्मीर में घूमने आ रहे हैं.
यह दौरा और कैबिनेट की बैठक ने पाकिस्तान को साफ संदेश भेजा है कि आतंकवाद पर्यटन को नहीं रोक सकता है. आतंकवाद कश्मीर के विकास में बाधा नहीं बन सकती है.
अब्दुल्ला बोले - आतंक और हिंसा से नहीं रुकेगा कश्मीर का पर्यटन और विकास
मीटिंग के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग यहां बस सरकारी फॉर्मेलिटी पूरा करने नहीं आए. हम यहां से संदेश देने आए हैं कि आतंकवाद जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म, खुशहाली और विकास को नहीं रोक पाएंगे.
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि टूरिज्म को 'संघर्ष-मुक्त गतिविधि' के तौर पर देखा जाना चाहिए. टूरिज्म पर जम्मू-कश्मीर की बड़ी हजारों परिवार की जीवनरेखा है, इसे संघर्ष और टकराव से अलग रखा जाना चाहिए.
फारूक अब्दुल्ला ने पर्यटकों से कश्मीर आने की अपील की, कहा- 'हम आपका इंतजार कर रहे हैं'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









