
कश्मीर में आतंकियों ने फिर बाहरी मजदूर को बनाया निशाना, 4 दिन में 5 लोगों पर हमला
AajTak
पुलवामा में पिछले 4 दिनों में 5 गैरस्थानीय लोगों को निशाना बनाया गया है. चार और 5 अप्रैल को चार मजदूरों को जबकि 7 अप्रैल को पठानकोट के एक युवक पर फायरिंग की गई है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल पेशे से ड्राइवर है.
कश्मीर में आतंकियों द्वारा बाहरी मजदूरों को निशाना बनाना जारी है. गुरुवार को पुलवामा जिले के यादेर गांव में एक युवक पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी. घायल की पहचान पठानकोट निवासी सोनू शर्मा के रूप में हुई है. फायरिंग के बाद स्थानीय लोग घायल को लेकर पुलवामा जिला अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, गोली सोनू शर्मा के दाहिनी जांघ पर लगी है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते में आतंकियों ने अब तक 5 गैरस्थानीय लोगों पर हमला कर चुके हैं.
बता दें कि आतंकवादियों ने चार से पांच अप्रैल के बीच दो सीआरपीएफ जवान और एक कश्मीरी पंडित समेत कुल 7 लोगों को गोली मारी थी. घायलों में चार गैरस्थानीय मजदूर शामिल थे. अब गुरुवार को एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने पठानकोट के रहने वाले पेशे से ड्राइवर सोनू शर्मा को गोली मारी है.
इससे पहले जिन चार गैर स्थानीय मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया था, वे सभी पुलवामा में ही रहते थे. पुलवामा में ही उनपर फायरिंग की गई थी. अब एक बार फिर पुलवामा में ही एक अन्य युवक को निशाना बनाया गया है. इसके अलावा श्रीनगर में सीआरपीएफ के दो जवानों और शोपियां में एक कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था.
गैरस्थानीय और कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने पर पूर्व डिप्टी सीएम ने ये कहा था...
घाटी में एक बार फिर से गैरस्थानीय लोगों और कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा था कि एक बार फिर डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि कश्मीरी पंडित और अन्य बाहरी लोग घाटी में न आ सकें.
बचे-खुचे कश्मीरी पंडित को भगाने का एजेंडा: एसपी वैद्य

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









