
कश्मीर मुद्दे पर सऊदी ने दिया भारत का साथ, पाकिस्तान को तगड़ा झटका
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफ में कश्मीर मुद्दे पर भारत के पक्ष का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दोनों देशों को बात करके सुलझाना चाहिए.
नई सरकार बनाने के बाद सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस समय झटका मिला जब सऊदी के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने जॉइंट स्टेटमेंट में कश्मीर के मुद्दे को भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय बताया. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान को बात करनी चाहिए.
सऊदी अरब के मक्का शहर में अल सफा पैलेस में 7 अप्रैल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ मोहम्मद बिन सलमान की बैठक हुई. बैठक के बाद जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि दोनों देशों को आपस में बातचीत करके अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में शांति कायम रखने के लिए दोनों देशों को इस विवाद पर बात करनी चाहिए.
बता दें कि अंतराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मामले को लेकर भारत का रुख हमेशा साफ रहा है. भारत कश्मीर के मुद्दे को द्विपक्षीय मुद्दा बताता है और इस मामले में किसी भी तरह की मध्यस्थता या दखल नहीं चाहता है. जबकि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अंतराष्ट्रीय मंच पर अक्सर अपना राग अलापता हुआ नजर आता है.
जम्मू कश्मीर पर सऊदी अरब का रुख सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों से जितने संबंध पाकिस्तान के अच्छे हैं उतने ही भारत के भी बेहतर स्थिति में हैं. ऐसे में सिर्फ सऊदी अरब की बात करें तो पिछले कुछ सालों में खासतौर पर नरेंद्र मोदी सरकार में भारत और सऊदी अरब के रिश्ते पहले से काफी ज्यादा बेहतर हुए हैं. इसी वजह से सऊदी अरब ने कश्मीर के मुद्दे पर कभी एकतरफा बात नहीं की है.
सऊदी अरब ने हमेशा दोनों देशों के बीच बातचीत ही इस मुद्दे का हल बताया है. हालांकि, पाकिस्तान ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता है और इसी वजह से कश्मीर पर सऊदी अरब का ताजा रुख भी उसके लिए झटके से कम नहीं है.
साल 2019 में पाकिस्तान ने कोशिश की थी कि अमेरिका किसी तरह भारत को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए राजी करे. उसी दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को लेकर का प्रस्ताव भी दिया था. हालांकि, भारत ने हमेशा से ही अपना पक्ष साफ रखा है कि यह दोनों देशों का द्विपक्षीय मुद्दा है और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा भारत का ही हिस्सा रहेगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








