
कश्मीर पर विलाप करने वाले तुर्की राष्ट्रपति खुद 'मोदी फॉर्मूले' पर आए, कुर्दिस्तान में की एयरस्ट्राइक
AajTak
तुर्की की संसद के बाहर रविवार को आत्मघाती हमला हुआ. इस हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. इस हमले के जवाब में तुर्की ने इराकी कुर्दिस्तान में आतंकी संगठन PKK के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की.
कदम कदम पर कश्मीर राग अलापने वाला तुर्की अब मोदी सरकार के नक्शे कदम पर चल निकले हैं. तुर्की के विमानों ने रविवार को इराकी कुर्दिस्तान इलाके में एयर स्ट्राइक की है. तुर्की ने राजधानी अंकारा में हुए आत्मघाती हमले के जवाब में यह कदम उठाया. तुर्की की संसद के पास हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे.
तुर्की प्रशासन के मुताबिक, रविवार को सुबह 9.30 बजे संसद के पास दो आत्मघाती हमलावर कमर्शियल वाहन से आते हैं और प्रवेश द्वार के पास इनमें से एक आतंकी खुद को उड़ा लेता है. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान ने संसद के पास हुए इस हमले के बाद कहा कि आतंकी कभी अपनी साजिश में कामयाब नहीं होंगे. एर्दोगान ने कहा, शांति और नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देने वालों के मंसूबे सफल नहीं हुए, न ही उनके मंसूबे सफल होंगे.
तुर्की में पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, एक फिदायीन ने खुद को उड़ाया, दूसरे को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने ली हमले की जिम्मेदारी
कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. तुर्की और उसके पश्चिम सहयोगियों ने इस संगठन को आतंकी संगठन घोषित किया है. रविवार को शाम होते होते तुर्की के विमानों ने इराकी कुर्दिस्तान के कई इलाकों में बमबारी की. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि PKK आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 20 ठिकानों को एयर ऑपरेशन में तबाह कर दिया गया.
भारत की राह पर तुर्की

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









