
कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देकर फंसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष
AajTak
जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की तरफदारी कर भारत के निशाने पर आए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर की तरफ से सफाई आई है. कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में मजबूती से उठाने की पाकिस्तान को सलाह देने वाले वोल्कन बोज्किर के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. इसके बाद यूएन की तरफ से स्पष्टीकरण आया है.
जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की तरफदारी कर भारत के निशाने पर आए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर की तरफ से सफाई आई है. कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में मजबूती से उठाने की पाकिस्तान को सलाह देने वाले वोल्कन बोज्किर के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. इसके बाद यूएन की तरफ से स्पष्टीकरण आया है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है, 'अफसोसजनक' है कि वोल्कन बोज्किर के बयान को संदर्भ से हटकर देखा गया. (फोटो-Getty Images) असल में, पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज्किर के जम्मू-कश्मीर पर दिए गए बयान को भारत ने गुमराह करने वाला और पूर्वाग्रह से ग्रस्त करार दिया था. इसके कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय इस निकाय के प्रमुख की प्रवक्ता ने सफाई दी है. (फोटो-Getty Images)More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












