
कश्मीर: पंपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक साथी समेत ढेर
AajTak
डिफेंस पीआरओ की ओर से बताया गया कि सुरक्षाबलों को पुलवामा के पंपोर द्रंगबल में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने एक घर से छिपकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए. मुठभेड़ 15 अक्टूबर की रात शुरू हुई थी.
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. यहां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों में एक की पहचान टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे के तौर पर हुई है. जबकि दूसरे आतंकी का नाम शाहिद खुर्शीद डार बताया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











