
कश्मीर: दिल्ली में शाह से LG का मंथन, घाटी में ऑपरेशन की तैयारी, महबूबा बोलीं- मामला UP चुनाव का है
AajTak
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा सोमवार को श्रीनगर लौटने वाले हैं, लेकिन वे अपना दौरा छोटा कर सकते हैं. इस बीच रिपोर्ट है कि सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर सकते हैं. सरकार की चिंता आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) को लेकर है जो कि लश्कर-ए-तैयबा से निकला एक संगठन है.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात पर गृह मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग हो रही है. प्रदेश में एक सप्ताह में 7 निर्दोष नागरिकों को 'लक्ष्य बनाकर हत्या' किए जाने के बाद दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक सनसनी मची हुई है. जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तो गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के टॉप एक्सपर्ट को कश्मीर भेज दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











