
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बंद
AajTak
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. श्रीनगर, बारामूला, गुलमर्ग, सोनमर्ग से लेकर कारगिल तक सभी रास्ते बंद हो गए हैं. कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक बर्फ गिरी है. श्रीनगर-लेह हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. देखें.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











