
कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में हिमस्खलन में तीन जवान शहीद
AajTak
कुपवाड़ा पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. सभी शवों को निकाल लिया गया है. शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है. तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है.
उत्तरी कश्मीर के मच्छल (कुपवाड़ा) क्षेत्र में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हो गए. मामले की जानकारी देते हुए कुपवाड़ा पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. सभी शवों को निकाल लिया गया है. शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है. तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है.
अधिकारियों ने बताया कि हादसा कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुआ. जवानों का दल गश्त पर निकला था, तभी बर्फ का बड़ा हिस्सा उन पर आकर गिर गया. तलाशी अभियान के बाद उन्हें ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
पिछले महीने उत्तरकाशी में भी आया था हिमस्खलन
बता दें कि पिछले अक्टूबर माह में उत्तराखंड के उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 28 ट्रैकर्स फंस गए थे. NDRF, SDRF और सेना इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया. भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया गया. हालांकि इन सभी की मौत हो गई. कई दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया था.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










