
कश्मीर की ठंड में भी जज्बा बरकरार! गुजरात का शख्स लाल चौक पर ऐसे मनाता दिखा रिपब्लिक डे
AajTak
देशभक्ति का जज्बा हो तो न ठंड असर करती है, न दूरी. अहमदाबाद से आए एक पर्यटक ने श्रीनगर के लाल चौक के प्रतिष्ठित घंटाघर पर खास अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भारत में आज 26 जनवरी को धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देशभर में तिरंगा फहराते हुए लोगों ने उत्साह और देशभक्ति का रंग बिखेरा.जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित लाल चौक पर भी इस मौके पर खास रौनक देखने को मिली. भारी ठंड और माइनस तापमान के बावजूद लोग यहां पहुंचे और तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया.
श्रीनगर के मशहूर घंटा घर (लाल चौक) से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अहमदाबाद (गुजरात) से आए एक पर्यटक को तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते देखा जा सकता है.वीडियो में यह व्यक्ति हाथ में ब्रह्मोस मिसाइल का छोटा मॉडल लिए खड़ा है.
कौन है ये शख्स
ANI से बात करते हुए शख्स ने अपना नाम अरुण बताया.वो 2022 से लगातार आ रहा है. उसने बताया कि अब सपने सच होते दिख रहे हैं.वीडियो में दिख रहे शख्स अरुण ने ANI से बातचीत में कहा कि मैं सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं. मैं 2022 से लगातार यहां आ रहा हूं
देखें वायरल वीडियो

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











