
कश्मीरः पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के लिए भर्ती करता था स्कूल टीचर, NIA ने धर लिया
AajTak
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में गुरुवार को एनआईए ने कश्मीर के बांदीपोरा से एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वो लश्कर के लिए भर्ती करता था.
पाकिस्तान से चल रहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के भर्ती मॉड्यूल की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी टीचर का नाम अल्ताफ अहमद राठेर है, जो कश्मीर के बांदीपोरा में एक स्कूल में पढ़ाता था. अल्ताफ अहमद पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्ती का काम करता था और नौजवानों को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए उकसाता था. पिछले करीब एक साल से एनआईए इस मामले की जांच कर रही है. एनआईए के मुताबिक, अल्ताफ अहमद राठेर को बांदीपोरा से ही गिरफ्तार किया गया है. एनआईए ने बताया कि आरोपी अल्ताफ अहमद स्कूल में पढ़ाता है और उसकी लश्कर में दिलचस्पी है. पिछले साल एनआईए ने पश्चिम बंगाल से तानिया परवीन नाम की महिला को गिरफ्तार किया था. तानिया अल्ताफ से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई थी. तानिया को भी भर्ती मामले में गिरफ्तार किया गया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









